भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार चौथी सीरीज जीती : अहमदाबाद टेस्ट ड्रॉ

By New31 Uttarakhand

टीम इंडिया कंगारुओं से लगातार चार टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम बनी है। इतना ही नहीं, भारत ने लगातार छठी बार घर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इससे पहले, टीम इंडिया को 2004 में अपने घर में पराजय झेलनी पड़ी थी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 175/2 रनों पर घोषित की। फिर नतीजा न निकलता देख दोनों कप्तानों ने एक घंटे पहले ही आपसी सहमति से मैच समाप्ति की घोषणा कर दी। तब मार्नस लाबुशेन 63 और स्टीव स्मिथ 10 पर नाबाद लौटे। लाबुशेन की यह टेस्ट में 15वीं और भारत में पहली हाफ सेंचुरी है।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 480 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम ने 571 रन बनाते हुए पहली पारी में 91 रनों की बढ़त हासिल की। मैच के आखिरी दिन सोमवार को कंगारुओं ने 3/0 से अपनी दूसरी पारी को आगे बढ़ाया। यहां बता दें कि भारतीय टीम पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.