छठे दिन भारत ने जीते 5 मेडल, फिर भी मेडल टैली में खिसका, जानें क्या है ताजा हाल

By New31 Uttarakhand

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन भी भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया| टीम इंडिया ने बुधवार को 5 मेडल जीते, भारत के कुल मेडल की संख्या 18 हो गई है| छठे दिन भारत को स्क्वॉश, जूडो और वेटलिफ्टिंग में मेडल मिला. छठे दिन क्या-क्या हुआ और भारत कहां चूक गया, यहां पर जानि|

इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है. टूर्नामेंट के छठे दिन यानी 3 अगस्त (बुधवार) को भारत ने 5 मेडल अपने नाम किए. इसमें 4 ब्रॉन्ज़ और एक सिल्वर मेडर शामिल था, इसी के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या 18 पहुंच गई है।

इतना ही नहीं भारत ने तीन मेडल कन्फर्म भी किए हैं, यानी आने वाले दिनों में भी भारत के मेडल के संख्या बढ़ने वाली है| अभी तक भ के नाम जो 18 मेडल हैं, उनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं बुधवार को भारत की तरफ से वेटलिफ्टिंग (109 किग्रा. कैटेगरी) में लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, देर रात को गुरदीप सिंह ने 109 + KG . कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता जबकि सौरव घोषाल ने स्क्वॉश में ब्रॉन्ज़ और जूडो में तूलिका मान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. अंत में भारत के तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में ब्रॉन्ज़ मेडल।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पदक विजेता (3 अगस्त 2022 तक)

  1. संकेत महादेव – सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)
  2. गुरुराजा- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 61 KG)
  3. मीराबाई चनू- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 49KG)
  4. बिंदियारानी देवी- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55KG)
  5. जेरेमी लालरिनुंगा- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 67 KG)
  6. अचिंता शेउली- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 73 KG)
  7. सुशीला देवी – सिल्वर मेडल (जूडो 48 KG)
  8. विजय कुमार यादव- ब्रॉन्ज मेडल (जूडो 60KG)
    मेडल टैली में खिसक गया भारत

भारत ने भले ही बुधवार को तीन मेडल जीत कर पदकों की संख्या बढ़ाई हो, लेकिन वह मेडल टैली में एक पायदान नीचे खिसक गया है| भारत अब 18 मेडल के साथ 7वें नंबर पर है, जबकि मंगलवार तक वह छठे नंबर पर था. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत के 5 गोल्ड हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 6 गोल्ड जीतकर एक पायदान की बढ़त बना ली. मेडल टैली में 44 गोल्ड मेडल साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है।

बंगाल से आने वाले सौरव घोषाल ने स्क्वॉश में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया| कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह पहली बार हुआ जब भारत ने स्क्वॉश के सिंगल इवेंट में कोई मेडल हासिल किया हो. सौरव घोषाल ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ी जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 से मात दी. सौरव ने अपने सेट्स को 11-6, 11-1, 11-4 से जीता|

PENNDE BY-SONIYA RANA
DATE- 04/8/2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.