भारत ने पहली पारी में 289 पर 3 विकेट खोये :14 महीने और 15 पारियों के बाद कोहली की फिफ्टी, गिल ने जमाया शतक

By New31 Uttarakhand

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में तीन विकेट पर 289 रन बना लिए हैं, हालांकि टीम अब भी 191 रनों से पीछे है, लेकिन फॉलोऑन बचा लिया है। मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने के बाद विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन पर नाबाद लौटे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने 36/0 से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। शुभमन गिल (128 रन) ने शतक जमाया। उन्होंने इस साल का अपना 5वां इंटरनेशनल शतक बनाया है।

YOUTUBE

गिल ने कप्तान रोहित शर्मा (35 रन), पुजारा (42 रन) और कोहली तीनों के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां की। गिल के आउट होने के बाद कोहली ने कमान संभाली और अर्धशतक जमाया। उनके बल्ले से 14 महीने और 15 पारियों के बाद अर्धशतक आया है।

इससे पहले कोहली ने 11 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.