फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया कुछ गलतियों की वजह से गोल्ड मेडल से चूक गई.

By New31 Uttarakhand

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल जीता| वह गोल्ड मेडल से चूक गई. भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा| ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 162 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया 152 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम महज 9 रनों से गोल्ड मेडल से चूक गई. इस मुकाबले में टीम ने कुछ गलतियां की, जिसकी वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा|

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 7 से 10वें ओवर के बीच में 4 गेंदबाजों को आजमाया. इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजों ने अपनी लय को मजबूत कर लिया| भारत के लिए 7वें ओवर में राधा यादव 3 रन दिए. जबकि 8वें ओवर में स्नेह राणा ने 8 रन दिए. पूजा वस्त्रकार ने 9वें ओवर में 12 रन दे डाले. जबकि 10वें ओवर में हरमनप्रीत ने 17 रन लुटा दिए|

बेहतरीन खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने 12वें ओवर में ताहिल मैक्ग्रा का विकेट झटका. वे अटैकिंग बैटिंग के लिए जानी जाती हैं. इसके बाद भी उनके 4 ओवर तीन स्पेल में पूरे कराए गए. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी 5 ओवरों में 36 रन बना डाले|

गौरतलब है कि महिला ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय महिला टीम 152 रन ही बना सकी. हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेली. उन्होंने 43 गेंदों में 65 रन बनाए. इस दौरान हरमनप्रीत ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए|

16 ओवर के बाद टीम इंडिया को जीत के लिए 24 गेंदो पर 41 रनों की जरूरत
16वें ओवर में एश्ले गार्डनर अटैक में आई और टीम इंडिया को एक के बाद एक दो झटके दिए। गार्डनर ने ओवर की चौथी गेंद पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश कर रहीं पूजा वस्त्राकर को डीप मिड विकेट पर कैच आउट कराया. फिर अगली ही गेंद पर सेट बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश में एलीसा हीली के हाथों कैच आउट हुई. भारत ने 121 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं|

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, एलिसे पेरी, निकोला केरी, अमांडा वेलिंगटन, एनाबेल सदरलैंड|

भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, सब्भिनेनी मेघना, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया|

PENNDE BY SONIYA RANA
DATE- 08-08-2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.