दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है.बता दें की यूएन के अनुसार भारत 142.86 करोड़ जनसंख्या के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है, और चीन अब दूसरे नंबर पर खिसक गया है.
जबकि, USA सर्वाधिक जनसंख्या के मामले में तीसरे नंबर पर है. वहीं विभिन्न एजेंसियों का अनुमान है कि भारत की जनसंख्या लगभग तीन दशकों तक बढ़ती रहने वाली है.साथ ही यूएन ने बुधवार को आंकड़े जारी करते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल गया है.
वहीं संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या डैशबोर्ड के हवाले से ये बताया गया है कि भारत की जनसंख्या 1.428 अरब से अधिक है. जबकि, चीन की आबादी 1.425 अरब है. दोनों देशों की जनसंख्या में बस थोड़ा ही अंतर है. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और चीन जनसंख्या के आंकड़ों के कलेक्शन में थोड़ा अंतर है. चीन की आबादी पिछले साल चरम पर थी ,और अब नीचे आ रही है, जबकि भारत की आबादी बढ़ रही है.
वहीं UNFPA की रिपोर्ट के अनुसार भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 वर्ष के आयु वर्ग में है. जबकि, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग में और 26 प्रतिशत आबादी 10 से 24 वर्ष की आयु वर्ग में. वहीं, 68 प्रतिशत 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में हैं. इसके अलावा 7 प्रतिशत 65 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में हैं.