भारत के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह अगले महीने होने वाली ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले दो मैचों से बाहर हो सकते हैं. बुमराह ने कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया में वापसी की थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से पहले फिर से सीरीज से बाहर हो गए हैं. मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि गेंदबाज ने नेट अभ्यास के दौरान पीठ में जकड़न की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया. अब रिपोर्ट आ रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनके पूरी तरह फिट होने की उम्मीद नहीं है.

जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी शुरू करने से पहले कम से कम तीन और हफ्तों के आराम की सलाह दी गई है, जिसका मतलब है कि वह 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कम से कम दो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. 28 साल के पेसर ने ने आखिरी बार सितंबर 2022 में एक इंटरनेशनल मैच खेला था,

रिपोर्ट में कहा गया है कि फिट घोषित होने से पहले जसप्रीत बुमराह ने एनसीए में मैच-सिमुलेशन टेस्ट दिया था. एनसीए के स्पोर्ट्स साइंस विंग के प्रमुख नितिन पटेल की देखरेख में और अधिक गेंदबाजी टेस्ट के बाद, स्कैन परिणामों के अलावा, यह निर्णय लिया गया है कि गेंदबाज को क्रिकेट में अपनी वापसी को अभी टालना होगा.