उत्तराखंड में पिछले कई दिनो से धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार के अचानक बढ़ने पर प्रशासन की चिंताए बढ़ गई है | इसको देखते हुए प्रशासन सख्त कदम उठा रही है | इसके साथ ही उत्तराखंड में प्रशासन दूसरे राज्यों से आने वालों की फिर से कोरोना जांच करने की तैयारी में है | जिसके लिए प्रशासन की ओर से जल्द ही SOP जारी की जाएगी | प्रदेश में कोरोना की हर दिन होने वाली जांच को भी दोगुना किया जा रहा है | साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए Corona Right Behaviour का पालन करने के निर्देश दिए हैं | साथ ही उन्होंने 12 से 14 साल के आयु वर्ग के बच्चों में टीकाकरण में तेजी लाने के लिए भी कहा हैं | राज्य में बीते दिन कोरोना के 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं | प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 80 हो गई है |
उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना ने अपन रफ्तार पकड़ ली है | राज्य में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है | इसके साथ ही राज्य में बीते दिन 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं | प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 80 हो गई है | कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वालो की जांच करवाने की तैयारी में है , जिसके लिए जल्द ही SOP जारी की जाएगी |
Date : 28-April-2022
Penned by Reeta Joshi