सांप का नाम सुनकर ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है, सांप ने अगर किसी इंसान को डस लिया तो समझो उसका खेल खत्म, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही है, जो आपको भी हैरान कर देगी। आपने शादी से जुड़ी कई अजीबोगरीब रस्में देखी होंगी, लेकिन सांप से जुड़ी शादी की यह रस्म जितनी खतरनाक है, उतनी ही खौफनाक। यहां फूलों की जगह पहनाई गयी सांप की जयमाला | शादी में आपने फूलों से लेकर नोटों की बनी जयमाला दूल्हा और दुल्हन के गले में देखी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दौरान सांपों की जयमाला का एक दूसरे को पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इंटरनेट पर यह वीडियो खूब छाया हुआ है, जो भी इस वीडियो को देखेगा उसके रोंगटे खड़े हो जाएंगे ।

दूल्हे के गले में सांप, दुल्हन के गले में अजगर
दूल्हे के गले में सांप दुल्हन के गले में अजगर सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए एक जगह खड़े हुए हैं, उनके पीछे लोगों की काफी भीड़ है। सफेद कपड़ों में दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को खतरनाक सांप की माला की तरह से गले में पहनाते हैं। इस खतरनाक वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की भी सिट्टी-पिट्टी गुम होती नजर आ रही है, वीडियो को जिसने भी देखा हो दंग रह गया |
जानिए कहां की है ये विचित्र घटना
वीडियो में दिखाया गया है कि सफेद पोशाक पहने जोड़े सांपों को एक-दूसरे के गले में लपेटते हैं और उनमें से किसी को भी हल्का सा भी डरा महसूस नहीं हो रहा। दुल्हन पहले दूल्हे के गले में एक बड़ा सा सांप डालती हैं, जिसके बाद यह जोड़ा तस्वीरें खिंचवाते हैं। फिर जब दूल्हे की बारी आती है, तो वह एक बड़ा अजगर लाता है और उसे दुल्हन के गले में डाल देता है शादी में शामिल होने के लिए वहां भारी लोगों की भीड़ मौजूद है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग स्थानीय वन्यजीव विभाग के कर्मचारी हैं, जो महाराष्ट्र के बीड जिले में रहते हैं, दोनों लोग सर्प प्रेमी हैं, जो ऐसा करके सांपों को बचाने का संदेश दे रहे हैं। यह वीडीओ PSYCHO BIHARI नाम के इन्स्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है |
Date : 31-May-2022
Penned by Reeta Joshi