राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल बदसलूकी का मामला आय दिन तुल पकड़ता जा रहा है दरअसल इस मामले में दिल्ली पुलिस गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता पिता से पूछताछ करने वाली थी। लेकिन इसी बीच दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली पुलिस सीएम आवास पर नहीं जाएगी। वही दूसरी तरफ केजरीवाल के माता पिता से होने वाली पूछताछ के सिलसिले में आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी बीजेपी पर आरोप लगाए। साथ ही आतिशी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया की अब तक की ये उनकी सबसे घटिया चाल है जिसमे उन्होंने दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल के बुजुर्ग और बीमार माता पिता के पीछे लगा दिया है। हालाकि स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में 10 दिनों से खामोश अरविंद केजरीवाल ने अब चुप्पी तोडी है बता दे केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में कहा की मारपीट की घटना उनके सामने नहीं हुई है इस पूरे मामले के 2 पहलू है इसलिए पुलिस को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और न्याय होना चाहिए। साथ ही केजरीवाल ने कहा की केस कोर्ट में है इसलिए वो इस मामले में कुछ ज्यादा बोलना नहीं चाहते।
जिसके बाद इस मामले में बीजेपी नेता आरपी सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि हाथी के दात दिखाने के कुछ और है और खाने के कुछ और अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल इसकी निष्पक्ष जांच कराना चाहते तो जिस दिन स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया उसी दिन विभव कुमार के ऊपर कंप्लेन दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले करते। वही स्वाति के इस आरोप के बाद स्वाति की कई वीडियो भी सामने आई है दरअसल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने एक वीडियो रिलीज किया है जिसमे स्वाति मालीवाल बिलकुल ठीक दिखाई दे रही है और वह खुद को महिला पुलिसकर्मी की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करती हुई भी नजर आ रही हैं। हालाकि इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है। दरअसल ये पूरा मामला 13 मई का है जब स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव विभय कुमार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की जब वह 13 मई को मुख्यमंत्री से मिलने उनके आधिकारिक आवास पर गई तो केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। हालाकि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर विभव को गिरफ्तार कर लिया है।