आजकल एक वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और आरोप है कि ये वीडियो भी स्वयं जिप्सी चालक द्वारा बनाया गया है। जिसमे नज़र आ रहा है कि नियम विरुद्ध तरीके से गाड़ियों को पर्यटन ज़ोन में एंट्री दी जा रही है,जिसका आरोप पर्यटको द्वारा भी लगाया जा रहा है, वहीं इस वीडियो में देखा जा रहा है कि अतिरिक्त पैसे देकर गाड़ियों को ज़ोन में एंट्री देने की बात की जा रही है।
बता दे की वीडियो के सामने आने पर तराई पश्चिमी के डीएफओ प्रकाश आर्या ने बताया कि हमारे संज्ञान में वीडियो आया था,जिसमें पैसे की लेनदेन को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी,उन्होंने कहा कि हालांकि फांटो पर्यटन जोन में अतिरिक्त गाड़ियां नहीं जा रही है। उन्होंने कहा फिर भी इस मामले की जांच की जा रही है।

वहीं प्रकाश आर्य ने बताया कि हमारे द्वारा संबंधित वन कर्मचारी को भी फाँटो पर्यटन ज़ोन से हटा दिया गया है। साथ ही नियम विरुद्ध वीडियो बनाकर वायरल करने वाले जिप्सी चालक को भी जांच किये जाने तक इस ज़ोन में जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।