उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है ..लगातार राज्य केअलग अलग जिलों और शहरों से सड़क हादसों की खबरें सामने आ रहीं है …जिसकी वजह से लोगों को भी कहीं आने जाने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है ..वहीं सड़क हादसे का एक ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है बता दें की हरिद्वार में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।
बता दें की इस हादसे में 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वहीं इस हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर सामने आई है इतना ही नहीं एक अन्य सड़क हादसा टिहरी में भी हुआ है। इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हो गई है।बता दें की हादसे के बाद सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।