हल्द्वानी में ई-रिक्शे पर ढुल रहा माल, सड़क पर चलने वालों की आई आफत में जान

By New31 Uttarakhand

बता दें की ई-रिक्शा का परमिट सवारियां बैठाने के लिए जारी किया गया है, लेकिन इसे भारी सामान ढोने का वाहन बना लिया गया है। छत पर लोहे के एंगल, प्लाईबोर्ड, सरिया और अन्य सामान लेकर जा रहे ई-रिक्शा के करीब से गुजरना खतरे से खाली नहीं हैं। शहर की गड्ढों भरी सड़कों पर ये हादसों का सबब बन रहे हैं। सड़कों के स्पीड ब्रेकर पर पहुंचने पर माल लदे ई-रिक्शा पलटने से अब तक कई लोगों की जान पर बन आई है। इसके बावजूद न पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है, न आरटीओ विभाग को किसी की सुध है।

वहीं शहर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों के लिए यह रोजगार का प्रमुख साधन है। इससे शहर के आंतरिक मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था घर-घर तक पहुंच गई है, लेकिन ये तो राहत के साथ आफत भी बनने लगे हैं। अपने फायदे के लिए ई-रिक्शा चालक छत पर भारी सामान लाद रहे हैं। ई-रिक्शा की बनावट इस तरह की नहीं होती कि उस पर सामान ढोया जा सके और न ही इसके लिए परमिट होता है। इसके बावजूद बेखौफ माल ढुलाई चल रही है।साथ ही आपको बता दें की ई-रिक्शा की छत पर कैरियर लगा दिए गए हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा सामान लादा जा सके।

आरटीओ से जानकारी मिली है कि ई-रिक्शा की छत पर कैरियर लगाना प्रतिबंधित है। नियम के तहत केवल चार सवारी बैठाने की व्यवस्था होती है।परिवहन विभाग ने बताया कि ई-रिक्शा पर तय संख्या में सवारी बैठाने का ही परमिट है। अगर इससे सामान ढोया जाता है तो वह नियम के खिलाफ है। ई-रिक्शा की छत पर सामान नहीं लाद सकते हैं। एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि जहां भी ई-रिक्शा सामान ले जाता हुआ दिखता है, उस पर तुरंत ही कार्रवाई की जाती है। साथ ही कुछ ई-रिक्शा सीज भी किए गए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.