पौड़ी शहर शहर और उसके आसपास इन दिनों लगातार गुलदार धमक रहा है.. इन दिनों शहर के वार्ड संख्या तीन स्थित च्वींचा गांव में शाम होते ही गुलदार चहल-कदमी करता दिख रहा है.. बताया कि बीते बुधवार देर शाम को गुलदार गांव में आ धमका और मंजीत रावत के परिवार के सदस्यों पर झपटा मारा.. ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया.. ग्रामीणों ने डीएम से गांव में पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाकर गुलदार से निजात दिलाने की मांग की.
जानकारी देते हुए ग्रामीण मनजीत रावत ने बताया कि उनके घर के सदस्यों पर गुलदार हमला करने ही वाला था कि को हो हल्ला कर ग्रामीणों ने उसे भगा दिया….इस दौरान उन्होंने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी लेकिन वन विभाग की बेरुखी के चलते ग्रामीण डर के साए में जीने में मजबूर हैं
वही ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग को मामले में घटनास्थल का जायजा लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए …. इस दौरान डीएफओ के आदेश पर वन कर्मियों द्वारा च्वींचा गांव के गुलदार प्रभावित क्षेत्र में दिन के समय ही गश्त की गई……