2013 में भी हुई थी ऐसी आपदा
जैसे की आपने ये विडियो में देखा कैसे चंद सेकंड के अंदर एक मकान नदी के अन्दर समा गया ।वहीं उत्तराखंड में शनिवार को बारिश ने जो कहर बरपाया है, उसने एक बार फिर 2013 की आपदा के जख्म ताजा कर दिए हैं। उत्तराखंड के कई इलाकों से आपदा की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं, जो किसी के भी रौंगटे खड़े कर दें। ऐसा ही एक वीडियो टिहरी जिले के कीर्तिनगर से सामने आया है।
आपदा की भयानक तस्वीरें आई सामने

टिहरी जिले के कीर्तिनगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दो मंजिला इमारत देखते ही देखते कुछ ही छणों में नदी में समां गया। वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक इमारत महज कुछ सेकेंड में धाराशायी हो गई ।वीडियो में दो मंजिला मकान 5 सेकेंड में ऐसे ढह गया मानो जैसे कोई खिलौना गिर रहा हो।गनीमत रही की हादसे की आशंका को देखते हुए घर से सभी लोग पहले ही बिल्डिंग से बाहर निकल गए थे। जानकारी के मुताबिक मकान दुगड्डा के रहने वाले मोहन सिंह रावत का था फिलहाल इनका पूरा परिवार अब बेघर हो चुका है।