रामनगर में जहां एक और लंबे समय से अवैध खनन चरम सीमा पर हो रहा है तो वही सरकार को भी लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान खनन माफियाओं द्वारा पहुंचाया जा रहा है .साथ ही आपको बता दे की अवैध खनन रोकने के लिए जा रहे कर्मचारियों के साथ भी अब खनन माफिया बतमीजी कर जबरन वाहन छुड़ाकर ले जा रहे हैं.

बता दे की ऐसा ही एक मामला सामने आया है वन निगम के सहायक अधिकारी हीरा सिंह अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने कर्मचारियों के साथ कोसी नदी के कालू सिद्ध गेट पर अवैध खनन रोकने के लिए चैकिंग कर रहे थे इसी बीच उन्हें एक डंपर वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उनका आरोप है कि डंपर चालक द्वारा उनके सरकारी वाहन पर डंपर चलाने का प्रयास किया गया ,लेकिन वाहन चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देने के साथ ही सरकारी वाहन को उसमें बैठे लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.उनका आरोप है कि मौके पर डंपर चालक खनन से संबंधित कोई भी पत्र नहीं दिखा पाया.

जिसके बाद कर्मचारियों ने इस डंपर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया इसी बीच मैराज अली नाम के व्यक्ति पर उन्होंने धक्का-मुक्की और बतमीजी कर जबरन वाहन को छुड़ाकर ले जाने का भी आरोप लगाया है।