पत्नी के आँनलाइन गेम खेलने से पति हुआ नाराज, गला दबाकर कर दी  हत्या

By New31 Uttarakhand

राजधानी देहरादून में अपराध के मामले आए दिन बढ़ते जा रहें हैं | मामला राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र का है, जहां एक आरोपी ने खुद अपनी ही पत्नी की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया | राजधानी देहरादून से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद थाने में पुलिस के समक्ष सरेंडर भी कर दिया। इस हत्या के पीछे की वजह सुनकर तो आप और भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल जानकारी के अनुसार चंगेज खान नाम के इस व्यक्ति ने  पाटेलनगर थाना अंतर्गत आईएसबीटी पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण करते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी | व्यक्ति की बात सुनकर चौकी इंचार्ज ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी | जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर जाकर तफतीश की और घर पर पत्नी शव मिलने से आरोपी की बात सही साबित हुई | पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसे उसकी पत्नी का ऑनलाइन गेम खेलना और गेम पार्टनर के साथ बात करना पसंद नहीं था | कई बार जब समझाने पर जब पत्नी नहीं मानी तो उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी | आरोपी की शादी 15 साल पहले हुई थी और दोनों की दो बेटियां और एक बेटा भी  है |

Date : 15-मई-2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.