बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक पर फिल्मे बनाने का ट्रेंड सा छाया हुआ है | क्रिकेट, हॉकी, पहलवानी, बैटमिन्टन, नेता,अभिनेता, अभिनेत्री आदि की बायोपिक पर भी फिल्मे बन चुकी है | अब इस लिस्ट में भारत की प्रसिद्ध महिला होम शेफ तरला दलाल की बायोपिक भी शामिल होने जा रही है| आप सब ने बचपन में तरला दलाल की खाने की रेसेपी वाली किताब तो पढ़ी ही होगी, जिसमे कई तरह के खाना खजाना की रेसेपी शामिल रहती थी | वे एकमात्र ऐसी महिला थी जिन्होंने महिलाओ को खाने बनाने जैसे हुनर को आगे बढ़ाने का मौका दिया | वह पहली भारतीय थीं जिन्हें 2007 में पाक कौशल श्रेणी में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐसे में यह पहली बार है जब बॉलीवुड एक शेफ के जीवन की कहानी को पर्दे पर लाने जा रहा है।
हुमा कुरैशी भारत की पहली होम शेफ तरला दलाल की भूमिका बड़े परदे पर निभाने जा रही हैं। दिवंगत शेफ तरला और उनके जीवन पर बनने वाली इस बायोपिक के फैसले के बारे में बात करते हुए, निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी कहते हैं, “तरला की कहानी एक प्रतिष्ठित शेफ होने की तुलना में बहुत अधिक है। यह एक वर्किंग मां की कहानी है, जिसने अकेले ही भारत में शाकाहारी कुकिंग का चेहरा बदल दिया और ऐसे कई घरेलू रसोइयों और स्टार्टअप्स के लिए अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया।
तरला दलाल एक इंडियन फ़ूड राइटर, शेफ, कुकबुक ऑथर होने के साथ कुकिंग शोज की होस्ट भी रह चुकी हैं।दिवंगत शेफ, जो अपने स्वादिष्ट खानों के लिए लोकप्रिय थी, वह किसी भी कुक के लिए एक प्रेरणा थी, इतना ही नहीं उनके खाना पकाने के निर्देश अभी भी हर किचेन में मौजूद रहते हैं।
यह बायोपिक एक वर्किंग मां की कहानी है, जिसने अकेले ही भारत में शाकाहारी कुकिंग का चेहरा बदल दिया और ऐसे कई घरेलू रसोइयों और स्टार्टअप्स के लिए अपने सपनों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया।
हुमा कहती हैं, ‘तरला दलाल मुझे अपना बचपन की याद दिलाती है। मेरी मां के पास रसोई में अपनी किताब की एक कॉपी थी और वह अक्सर मेरे स्कूल के टिफ़िन के लिए अपनी रेसेपीज आज़माती थीं। मुझे वह समय भी स्पष्ट रूप से याद है जब मैंने मां को तरला की घर की बनी आम की आइसक्रीम बनाने में मदद की थी।
Date: 19 April 2022
Penned by Reeta joshi