करण जौहर ने 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन मनाया | इस मौके पर कई बड़े और नामी स्टार्स उनकी इस खुशी में शामिल होने पहुंचे | इस बर्थडे बैश में करण जौहर ने 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन मनाया | इस मौके पर कई बड़े और नामी स्टार्स उनकी इस खुशी में शामिल होने पहुंचे | करण के बर्थडे बैश में एक कपल जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो थे ऋतिक रोशन और सबा आजाद |
ऋतिक रोशन और सबा आजाद बॉलीवुड के नए हॉट एंड हैपनिंग कपल हैं | दोनों के प्यार के चर्चे हर तरफ होते रहते हैं | ऐसे में दोनों अपने प्यार के रंग में पूरे मुंबई शहर को रंग रहे हैं | ऋतिक और सबा को बेहद रोमांटिक अंदाज में करण जौहर की पार्टी में देखा गया | सबसे ज्यादा लाइमलाइट जिस जोड़ी ने लूटी, वो थी ऋतिक रोशन और सबा आजाद की | डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन ने सबा आजाद संग अपने रिश्ते पर लगभग मुहर लगा दी है | बीते बुधवार को करण जौहर के 50वें जन्मदिन सेलिब्रेशन में ऋतिक सबा के साथ अपने बेहद ग्लैमरस अवतार में जश्न मनाने पहुंचे | ये दोनों ही रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए एंट्री करते नजर आए | सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज भी तेजी से वायरल हो रही है |

Date : 26-MAY-2022
Penned by Reeta Joshi