ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे को देख लोगों का दिल सहम गया है बता दें की ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे में 233 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायल 900 से ज्यादा यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया।बता दें की इस हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कई लोगों को यह साफ नहीं है कि आखिर तीन ट्रेनें आपस में टकराईं कैसे.. वहीं ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस ट्रेन दुर्घटना का पूरा घटनाक्रम क्या रहा.
साथ ही आपको बता दें की आज सुबह भी घटनास्थल से शवों को निकालने का काम जारी रहा।वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज ओडिशा में घटनास्थल का दौरा कर सकती हैं।इस हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कई लोगों को यह साफ नहीं है कि आखिर तीन ट्रेनें आपस में टकराईं कैसे.. वहीं अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बहनगाबाजार में हावड़ा से बेंगलुरु जा रही एक्सप्रेस के कई कोच कल शाम करीब 7 बजे पटरी से उतर गए और साथ वाले ट्रैक पर जा गिर गये। इसी दौरान, उस ट्रैक पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस आ गई और पलटे डिब्बों से टकरा गई। इससे कोरोमंडल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बगल के ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकालना शुरू किया। बाद में एनडीआरएफ, राज्य सरकार और वायुसेना ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया.