आधी रात होटल में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत!

आधी रात होटल में लगी आग, 9 लोगों की हुई मौत!
By New31 Uttarakhand

कोलकाता के एक होटल में देर रात भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली। न्यू मार्केट के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित चार मंजिला शिखेल होटल में करीब 2:45 बजे आग लगी। हादसे में एक बच्ची और दो महिलाओं समेत 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हुई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।शुरुआती जांच में होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि होटल के पास वैध पुलिस लाइसेंस और फायर सेफ्टी NOC नहीं थी।

इमरजेंसी के लिए पर्याप्त फायर अलार्म और उपकरण भी मौजूद नहीं थे। बाहर निकलने का रास्ता भी बेहद संकरा था और रात में मुख्य गेट बाहर से लॉक था।हादसे के बाद होटल मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ज्यादातर मौतें आग से जलने के बजाय घने धुएं में दम घुटने से हुईं।एक होटल की लापरवाही ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। अब सवाल है—क्या समय रहते फायर सेफ्टी नियमों का पालन होता, तो ये हादसा टाला जा सकता था?

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.