जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा,अब तक 15 लोगो की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रामनगर के कागोत इलाके में एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी जालो क्षेत्र के पास एक खतरनाक मोड़ पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद तेज रफ्तार में चल रही बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई और पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती तौर पर लापरवाही और तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.