उत्तरकाशी में भीषण हादसा ! 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

By New31 Uttarakhand

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गंगनानी के पास पंजाब से आए पर्यटकों की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक वाहन में पांच लोग सवार थे, जो गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में नागपुर, महाराष्ट्र निवासी दंपती लक्ष्मी रामटेकर (67) और दामोदर हरि रामटेकर (77) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे घायलों में विमल कुमार प्रधान (61) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, उनकी पत्नी उपासना (54) और वाहन चालक यशवीर सिंह (35) निवासी पंजाब शामिल हैं। दरअसल इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम इलाके और गहरी खाई होने के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

प्रशासन के अनुसार मृतकों और घायलों की पहचान पंजाब के रहने वाले पर्यटकों के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गंगनानी के पास एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। SDRF की टीम ने रस्सियों की मदद से नीचे उतरकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पहाड़ी रास्ते, तीखे मोड़ और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दरसदल लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच यह दुर्घटना एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता और सुरक्षित ड्राइविंग की अहमियत को उजागर करती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.