हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने की आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सगाई, तस्वीरों ने किया फैंस को बेकरार

By New31 Uttarakhand

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार यानि की कल सगाई कर ली है।बता दें की दोनों ने अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट की। इस समारोह के बाद सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। कई फोटोज मे दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। सगाई के बाद मनोरंजन और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दोनों की बधाई दी है।

वहीं इस बीच शिवसेना की नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने भी खास अंदाज में दोनों को सगाई की शुभकामनाएं दी हैं। इस समारोह में ,पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ,उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और कई दिग्ग्ज लोग पहुंचे थे। प्रियंका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट कपल के साथ फोटो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”बधाई हो राघव…इस बार राजनीति नहीं परिणीति थी। आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिले। भगवान आपका भला करें।बता दें कि पिछले कई दिनों से राघव और परिणीति की सगाई के कयास लगाए जा रहे थे। कई मौकों पर यह कपल साथ नजर आया था। आईपीएल का एक मैच भी दोनों साथ में देखने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार फिल्म ऊंचाई में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आने वाली हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.