हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज का हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ खत्म, छत से उतरी छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज का हाई वोल्टेज ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया है , बता दे की छत से उतरी छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया और एमबीपीजी कॉलेज के छात्र पदाधिकारियों का हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म हो गया है , वहीं अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया समेत सभी पदाधिकारियों को काफी समझाने के बाद आखिरकार छत से नीचे उतार ही लिया गया .

बता दे की 6 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे का आखिर कार अंत हुआ। जानकारी के मुताबिक कॉलेज सभागार में एबीवीपी के सम्मेलन का छात्र संघ विरोध कर रहा था, लेकिन कॉलेज प्रशासन एबीवीपी के सम्मेलन को इजाजत दे चुके थे, आखिरकार भारी पुलिस बल और प्रशासन द्वारा बातचीत का रास्ता निकाला गया और कॉलेज प्रशासन से छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अपनी दो मांगों पर बात की.

YOUTUBE

पहला कि कॉलेज में आज अवकाश घोषित किया जाए और दूसरा जो सम्मेलन एबीवीपी कराने जा रही है उसमें किसी तरह के झंडे डंडे का इस्तेमाल कॉलेज के अंदर ना किया जाए,वहीं कॉलेज प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा आखिरकार खत्म हुआ और प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.