नैनीताल जिले के चोरगलिया में बीस बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। बता दें की बस के हादसे का कारण टायर फटना बताया जा है। हादसे से बच्चों की जान पर बन आई।जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के चोरगलिया में आज सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। बता दें की स्कूल बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। वहीं इस हादसे में बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है।
गनीमत ये रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ये बस चोरगलिया पब्लिक स्कूल की है जो 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी ये बस हादसे का शिकार हो गई।बताया जा रहा है की सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं। वहीं एक सफाई कर्मचारी भी चोटिल हुआ है,और साथ ही एक महिला कंडक्टर भी बस में सवार थी।