यहां नाबालिग लड़की ने प्रेमी संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट

By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया बता दें की अपने ही पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें की हाथरस पुलिस टीम के पहुंचने के बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया।पुलिस के मुताबिक, हाथरस के नगला अलगर्जी गांव निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक 47 वर्षीय दुर्गेश कांत ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी बेटी को घर पर ही प्रेमी के साथ देख लिया था। जिसके बाद पिता ने नाबालिग बेटी को डांट लगा दी। यह बात उसे नागवार गुजरी।

वहीं इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता के सिर पर चाकू से वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। और मौत की वारदात को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए ,जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में सूचनाओं का आदान प्रदान हुआ। इसके बाद सीआईयू और पुलिस की टीम तलाश में लगाई गई थी। बुधवार को हरिद्वार पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। हाथरस से पुलिस टीम पहुंची जिसके बाद बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड लिया गया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.