प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर धार्मिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान करने के बाद अब प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी के साथ इन अवैध अतिक्रमण को हटाने में जुटा हुआ है.
जिस क्रम में कल भी रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज के अंतर्गत वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर धार्मिक निर्माण करने के खिलाफ सीटीआर, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से इस क्षेत्र में अवैध रूप से बनी एक मजार और एक मंदिर को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त करने की कार्रवाई की है.
वहीं इस कार्यवाही के दौरान जहां एक और मौके पर अधिकारी मौजूद रहे तो वही भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा,साथ ही आपको बता दें की अधिकारियों का कहना है कि अभी इस प्रकार के कई और अवैध निर्माण वन भूमि पर किये हुए हैं और इन अवैध निर्माणों को भी शीघ्र ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.