यहां पति ने पत्नी की हत्या कर लाश गड्ढे में की दफन

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में भी लगातार अपराधिक घटनाएं बढती जा रही ,लगातार हत्या की खबरे सामने आ रही है ,वहीं आज एक और हैरान करने वाली खबर किच्छा से सामने आई है ….बता दें की किच्छा कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी एक पति ने पत्नी से झगड़ा होने पर उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में दफना दिया …और इतना ही नहीं ससुरालियों से पत्नी के भाग जाने की बात कहकर नाबालिग साली को घर ले आया और उससे जबरन शादी कर ली।

बता दें की आरोपी के बेटे ने अपने परिचित को राज बताया तो उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं तीन माह बाद जब मृतका की हत्या का राज खुला तो देर रात पुलिस ने तहसीलदार के समक्ष शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है और आज पुलिस पूरे मामले का खुलासा भी कर सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.