यहां अपने घायल बच्चे को उठाने की कोशिश करती नजर आई हथिनी

By New31 Uttarakhand

बता दें की शनिवार देर शाम को सिद्धबली मंदिर के सामने से बच्चे समेत हाथियों का एक झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा। पानी पीने के दौरान फिसलने से शिशु हाथी घायल हो गया। देर शाम तक हथिनी अपने बच्चे को उठाकर खड़ा करने का प्रयास करती रही, लेकिन वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सिद्धबली मंदिर के पास हथिनी और उसके बच्चे की लोकेशन मिली है।

साथ ही वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। बताया कि शाम करीब छह बजे हाथियों का झुंड तिलवाढांग वन चौकी के पास से खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा था।सड़क पर हाथियों को देखते ही कोटद्वार दुगड्डा के बीच यातायात थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। इस दौरान हाथियों के झुंड के साथ चल रहा शिशु हाथी लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। यह शिशु हाथी कई दिनों से अपनी मां के साथ आसपास के जंगल में घूम रहा है। कई दिन पहले इसकी वीडियो भी वायरल हुई थी। शनिवार शाम को शिशु हाथी के घायल होने की सूचना मिली है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.