यहां हाईवे पर हुआ हादसा, खाई में गिरी यात्रियों की कार

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के श्रीनगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर डांगचौरा पाली के समीप एक ओमनी वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि चालक सहित सात लोग घायल गए हैं। घायल सभी केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी हरेती ब्रह्मखाल के दो परिवारों के सात सदस्य केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए ओमनी वैन में निकले थे।

वहीं मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर डांगचौरा पाली के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस एवं एसडीआरएफ श्रीनगर की टीम ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।हादसे में वैन सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है ..

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.