यहां भाई और बहन को कोबरा सांप ने डसा,फिर हुआ ये

By New31 Uttarakhand

बता दें की बरसात के चलते हैं वन वन्य जीव अपने आशियाने से निकलकर आबादी की ओर आ रहे हैं। देहरादून के डोईवाला के पंचवटी इलाके में घर में खेल रहे हैं मासूम भाई-बहन को कोबरा सांप ने डस लिया मासूम के कोबरा सांप के डसने की सूचना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। दोनों बच्चों की हालत नाजुक होता देख परिवार वाले अस्पताल ले गए। जहां दोनों का इलाज चल रहा है दोनों आईसीयू में भर्ती है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा है।दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। अरविंद पांचाल के 3 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन को घर पर ही कोबरा नाग ने डस लिया।

वहीं सांप के डसते ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए जहां बच्चों को बेहोस होता देख परिवार वाले के होश उड़ गए, बच्चों के पास ही कोबरा सांप बैठा हुआ था जिसके बाद परिवार वालों को एहसास हुआ कि उनको सांप ने डस लिया है कुछ देर बाद जब परिवार वालों की नजर बेड पर पड़ी तो वहां एक काला कोबरा नाग दिखाई दिया।जब परिजनों ने शरीर पर देखा तो आसीन की गर्दन पर कोबरा के काटने के निशान दिखाई दिए। वहीं, वन विभाग की टीम ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है कोबरा सांप देख लोगों के होश उड़ गए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.