यहां प्रेम प्रसंग की भेंट चढ़ी एक और बेटी

By New31 Uttarakhand

प्रेम प्रसंग की भेंट चढ़ी एक और बेटी, जी हां हल्द्वानी में पिछले दिनों एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया, आत्महत्या के कारणों का पता लगाए जाने पर युवती का अखिलेश देवरानी नामक युवक से प्रेम प्रसंग की बात पता चली, जिसके चलते युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया, युवती के परिजनों के अनुसार अखिलेश देवरानी सवर्ण समाज से ताल्लुक रखता है और युवती अनुसूचित जाति से आती है, जिस कारण आरोपी ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया था.

जिसके बाद से युवती अक्सर तनाव में रहने लगी, इसी बीच परिजनों ने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया लेकिन आरोपी अखिलेश देवरानी को यह बात नागवार गुजरी और उसने युवती के कुछ अश्लील चित्र उसकी ससुराल वालों को भेज दिए, जिस कारण उसकी शादी टूट गई और युवती ने आत्महत्या कर ली, इसी क्रम में मर्त युवती के परिजन और गांव वाले यमुना को न्याय दिलाने के लिए बुद्ध पार्क मैं धरने पर बैठ गए और पुलिस से जल्द कार्यवाही की मांग करने लगे, उसके उपरांत उन्होंने सीओ सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्यवाही की मांग की तो वहीं सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने परिजनों को और ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.