Heeramandi: गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं… अब वे अपने डायरेक्शन में बने वेब शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम हीरामंडी है। इसका फर्स्ट लुक वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल रॉयल लुक में नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि इस लुक को देखने के बाद अब फैंस काफी एक्साइटेड हैं… सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो को नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में दी हैं।

रिलीज हुआ हीरामंडी का फर्स्ट लुक
वहीं नेटफ्लिक्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें फिल्म की सभी हीरोइनों का फर्स्ट लुक देखने को मिल रहा है….बता दें कि इस सीरीज की स्टारकास्ट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे, फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।