हल्द्वानी में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश, जानिए मौसम का हाल

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में बीते दिन कई ईलाको में आंधी तूफान के साथ ही भारी बारिश हुई |  राज्य के कई इलाको में भारी तूफान के बाद करीब अगले चार दिन तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है | इसके साथ ही चार धाम यात्रियों के लिए भी राहत की बात है कि वीकेंड में मौसम ठीक रहने वाला है | हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 17 मई से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है | उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश और आंधी तूफान का दौर चलने के बाद अगले करीब चार दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है | इसके साथ ही चार धाम यात्रियों के लिए यह राहत की बात है कि आने वाले वीकेंड पर मौसम ठीक रहने वाला है |  

लेकिन अलर्ट यह भी है कि मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलेगा | उत्तरकाशी में चार धाम यात्रा के पहले दिन से ही बारिश का सिलसिला लगातार जारी है | वहीं हल्द्वानी में बीती रात आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई | इसके साथ ही पिथौरागढ़ ज़िले के बेरीनाग, डीडीहाट, और धारचूला के साथ ही,बागेश्वर,अल्मोड़ा,चम्पावत और देहरादून में भी बारिश हुई |  राज्य में बीते दिन सामान्य से 54 फीसदी ज़्यादा बारिश हुई | जिसके चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई |

Date : 13-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.