आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार

By New31 Uttarakhand

बता दें की प्रदेश में अभी बारिश और होगी। आज छह जिलों में आज भारी बारिश की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर कई दौर की बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी जैसे पहाड़ी जिलों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगे वेदर स्टेशन और रेन गेज के उपकरण बारिश के चलते खराब पड़े हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश में रडार सिस्टम को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार से सहयोग मांगा गया है। ताकि, चारधाम समेत प्रदेशभर के मौसम के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर पूर्वानुमान जारी किया जा सके।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.