उत्तराखंड में बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी हैं | बता दे कि पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती है। इससे पारे में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड में केदारनाथ हाईवे बंद हो गया हैं वही, चमोली में गुरुवार की सुबह बारिश थम गई। यहां बारिश से हुए भूस्खलन से गैरसैंण के आगरचट्टी में तीन मकानों को क्षति पहुंची हैं इसी बीच बदरीनाथ हाईवे में आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है।
केदारनाथ गौरीकुंड हाईवे चन्द्रापुरी के पास अवरुद्ध
देहरादून में गुरुवार रात को बारिश का दौर जारी रहा। जिससे तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। ऋषिकेश आसपास क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। मसूरी में भी बीती मध्य रात्रि से भयंकर बारिश हो रही है। रुड़की में बादल छाए हैं और बूंदाबांदी हो रही है। रुद्रप्रयाग जनपद में रात्रि से हल्की बारिश हो रही है। यहां केदारनाथ गौरीकुंड हाईवे चन्द्रापुरी के पास अवरुद्ध है।
गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित
बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंदरकोट के पास अवरुद्ध है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध है।
कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज भी देहरादून और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून और उत्तरकाशी में भारी वर्षा के आसार है और अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।
छमरोटा सड़क पांच स्थानों पर क्षतिग्रस्त
विकासखंड नौगांव के छमरोटा गांव को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। कई स्थानों पर सड़क का पुस्ता ढहने से दुर्घटना का खतरा बना है। छमरोटा ग्राम प्रधान साधना सेमवाल ने बताया जरड़ा-छमरोटा सड़क मार्ग वर्षा के कारण पांच स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। सड़क के पुस्ते ढह रखे हैं।
DATE -11. AUGUST. 2022
PENNDE BY – MANISHA