झांसी में हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, 10 नवजात की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा इकाई यानी NICU में शुक्रवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 गंभीर रूप से घायल है। वही अभी तक इस हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। दरअसल आग लगते ही पुरे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। साथ ही परिजन और मरीज जान बचाने के लिए भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर 37 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बता दे एनआईसीसीयू में रात लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर आग लगी, और उस वक्त वहां करीब 50 नवजात भर्ती थे। दरअसल कुछ ही देर में आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार देख स्वजन भर्ती बच्चों को गोद में उठाकर भागने लगे। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी लेकर लोग दौड़े, लेकिन धुएं और आग की लपटों के कारण कोई आगे नहीं बढ़ पा रहा था। चारों तरफ चीख-पुकार मचने लगी और इसी बीच बिजली भी काट दी गई। हालांकि आग लगने की सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने वार्ड की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया और देर रात तक सेना और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को “दिल दहला देने वाला” बताया और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक्स पर लिखा की, “झांसी जिले के मेडिकल कॉलेज के NICU में हुई दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए है। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।” मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त और (DIG) से 12 घंटे के अंदर इस हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतक नौनिहाल के परिजनों को 5-5 लाख एवं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। इतना ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे में शिशुओं की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और पीएमओ की तरफ से जारी पोस्ट में मृतक और इलाजरत शिशुओं के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की। बता दे पीएम मोदी ने इस घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.