बता दें की उत्तराखंड भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है, जो अपनी पहाड़ी सुंदरता, कला, संस्कृति और खाने के लिए जाना जाता है। यहां के खाने को चखने वाला हर पर्यटक उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाता है। उत्तराखंड के फेमस खाने की एक अनोखी बात ये है कि यहां खाना जलती हुई लकड़ियों और कोयला पर पकाया जाता है। इसकी वजह से खाना स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी बनता है। उत्तराखंड के खाने में आपको कई वैरायटी देखने को मिल जाएंगी, जिसे यात्री सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप उन वैरायटी के बारे में नहीं जानते तो इस लेख के जरिए जान लें।काफुली उत्तराखंड का पारंपरिक खाना है, जिसे पालक और मेथी के साथ तैयार किया जाता है।
वहीं काफुली डिश पालक और मेथी के पत्तों को मिलाकर बनाई जाती है और बर्तन में नमक व मसालों के साथ इसे पकाया जाता है। काफुली को उत्तराखंड के प्रमुख खाने के रूप में जाना जाता है। इसे चावल या गेहूं में पानी मिलाकर तैयार हुए पेस्ट से बनी ग्रेवी के साथ परोसा जाता है। आपको काफुली उत्तराखंड हर क्षेत्र में देखने को मिल जाएगी।आपने भांग के पकोड़े तो सुने होंगे, लेकिन आपने कभी भांग की चटनी के बारे में सुना है? भांग की चटनी उत्तराखंड के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसे भांग, इमली और कई तरह के मसालों से तैयार किया जाता है। इसे आप अन्य व्यंजनों के साथ स्वाद बनाकर खा सकते हैं। ये चटनी अन्य खानों के स्वाद को और बढ़ा देती है। अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं, तो भांग की चटनी को एक बार टेस्ट जरूर करें।
फानू उत्तराखंड की एक ऐसी डिश है जिसे आप गढ़वाल क्षेत्र में सबसे ज्यादा देखेंगे। इसे तैयार करना थोड़ा मुश्किल है, जिसे कई तरह की दाल को मिलाकर बनाया जाता है। दाल को रातभर भिगोकर इसकी स्मूदी तैयार की जाती है। इसे ज्यादातर चावल के साथ परोसा जाता है। फानू का स्वाद इतना अनोखा है कि आपने शायद ही ऐसी डिश पहले कभी चखी होगी।जब भी उत्तराखंड के फेमस व्यंजनों की बात की जाती है तो उसमें कंडाली के साग का नाम सबसे पहले सामने आता है। आपको बता दें, इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए कंडाली को उबालकर तैयार किया जाता है। इसमें डाले जाना वाला तत्व बिच्छू घास इस डिश को और स्वादिष्ट बना देता है। अगर आप उत्तराखंड घूमने के लिए जा रहे हैं तो इस टेस्टी डिश को ट्राई जरूर करें।