सही ट्रैक और लगातार परिश्रम और मेहनत की जाए तो हर सपने को पूरा किया जा सकता है. इस बात को साबित कर दिखाया है…हल्द्वानी ऊंचापुल निवासी हर्षित लोहनी ने, आपको बता दें कि हल्द्वानी के हर्षित लोहनी एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए है..उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है..घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है….

बता दें कि हर्षित लोहनी ने अपने पिता जगदीश चंद्र लोहनी और माता सरोज लोहनी का सिर आज गर्व से ऊंचा कर दिया है। हर्षित ने ना केवल अपने माता पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा कर दिया है। हर्षित के बारे में बात करें तो वो हमेशा से मेधावी छात्र रहे हैं।

बता दें कि हर्षित का परिवार हल्द्वानी के ऊंचापुल क्षेत्र में रहता है. पिता जगदीश चंद्र लोहनी और माता सरोज लोहनी ने बेटे को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. गौरतलब है कि हर्षित लोहनी के एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का श्रेय उनके माता- पिता और उनके गुरुजनों जाता है…वहीं हर्षित ने भी अपने माता -पिता व गुरुओं का आभार जताया है।