Almora News : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और राज्य आन्दोलनकारी समेत विभिन्न संगठनों के लोग 3 नवम्बर को अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के विभिन्न सड़कों की दुर्दशा को लेकर मोहान चेक पोस्ट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे
इस दौरान राज्य आन्दोलनकारी मोहन शर्मा का कहना है कि गढ़वाल, कुमाऊं को जोडने वाली सड़क रामनगर – मोहान मोटर मार्ग और मोहान – मानिला समेत मोहान – घुमाकोट, मोटर मार्ग गढ्ढे में तब्दील हो गये है ,और उसकी दुर्दशा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व राज्य आन्दोलनकारी समेत विभिन्न संगठनों के लोग मोहान चेक पोस्ट पर घरना प्रदर्शन करेंगे……
यह भी पढ़ें-
चार नवंबर को प्रदेश में इगास बग्वाल पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश आदेश जारी
वहीं प्रदेश सरकार को सड़कों की बदहाली पर जागरूक किया जायेगा…..साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का कहना है कि…. इस सडक पर आए दिन हादसे हो रहे हैं……इसके बावजूद भी सरकार इसका संज्ञान नहीं ले रही है…..सड़कों की स्थिति जगह – जगह पर खस्ताहाल हो चुकी है…..वाहन चालक जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं