Haridwar Panchayat Election Result: धर्मनगरी में किसका होगा ‘राजतिलक’? कौन मारेगा बाजी?

By New31 Uttarakhand

सोमवार को जिले के छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रत्याशियों के चयन के लिए मतदान हुआ था… मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है…जिसके परिणाम दोपहर बाद तक आने की उम्मीद है बता दे की मतगणना केंद्रों के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है…

मतगणना में प्रत्याशियों समेत काफी संख्‍या में समर्थक भी पहुंचे। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है।

डीएम विनय शंकर पांडेय का दावा है कि 15 घंटे में मतगणना पूरी कर दी जाएगी जानकारी के अनुसार उनका कहना है कि मतगणना के लिए पहले 180 टेबल लगाई जाती थी, लेकिन इस बार बड़ा फेरबदल करते हुए मतगणना के लिए 277 टेबल लगाई गई हैं… वहीं, मतगणना में लगे कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है… गांव में नई सरकार देखने के लिए लोग काफी लंबे समय से इंतजार में थे

आज मतगणना के साथ ही उनका ये इंतजार खत्म हो जाएगा… सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और आखिर में जिला पंचायत सदस्यों के मतों की गणना की जाएगी…एक मतदान टेबल पर मतगणना के लिए अनुमानित दो घंटे का समय लग सकता है… मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

पंचायतों में पद और उम्मीदवार

पंचायत प्रतिनिधि पद उम्मीदवार
ग्राम प्रधान 318 2070
जिपं सदस्य 44 462
क्षेत्र पंचायत सदस्य 221 1535
ग्राम पंचाय सदस्य 3722 4684

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.