Haridwar News:नकली नोट घर में छाप रहा था शातिर युवक, पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ

By New31 Uttarakhand

Haridwar News : हरिद्वार में बुधवार को नकली नोट छाप रहे एक शातिर को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने 29 हजार 800 के नकली नोटों के साथ तस्कर को ब्रह्मपुरी से गिरफ्तार किया। आरोपी 100 और 200 रुपये के नकली नोट छाप रहा था।

आरोपी घर से ही कलर प्रिंटर से नोट छाप रहा था। पुलिस के मुताबिक, सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकान पर एक व्यक्ति सामान लेने पहुंचा था। पैसे देने पर 100 और 200 के नोट पर दुकानदार को शक हुआ और उसने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

जिसके बाद गुरुवार को पुलिस को नकली नोट छापे जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो खबर सही निकली। आरोपी नरेश कुमार सैनी ग्राम खलीलपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर हाल निवासी मोहल्ला धीरवाली थाना ज्वालापुर को पकड़ा गया। आरोपी के घर से कलर प्रिंटर और एक डाय बरामद हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.