पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अब लोकसभा चुनाव लड़ने का राग छेड़ दिया है। उन्होंने हरिद्वार या फिर पौड़ी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा यदि पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर देगी तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। इसलिए हरीश रावत को भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए।
मंगलवार को हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी अचानक भूपतवाला स्थित जयराम आश्रम पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। बोले, यह बात मैंने हरीश भाई को भी कही है।
हरक सिंह ने कहा कि 2009 में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी का लोकसभा का टिकट फाइनल हो गया था। प्रीतम सिंह उनके पीछे पड़ गए कि हरिद्वार से हरीश रावत को किसी भी तरह टिकट दिलवाओ। इसके बाद हरीश रावत चुनाव लड़े और जीतकर लोकसभा पहुंचे।
आरक्षण और परिसीमन में सत्ता का असर: प्रीतम
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हरिद्वार जनपद में होने जा रहे पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार का पूरा असर दिखाई दे रहा है। आरक्षण और परिसीमन में सत्ता का पूरा हस्तक्षेप हो रहा है। कांग्रेस के लोगों की ओर से आपत्तियां दर्ज की गई। लेकिन आपत्तियों पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
अप्रमाणित समाचारों से ही निकाल दिया
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने मुझे सोशल मीडिया में वायरल हुए अप्रमाणित समाचारों के आधार पर ही पार्टी से निकाल दिया था। पार्टी से निकालने से पहले एक भी बार मेरे से पूछा तक नहीं गया। हालांकि, भाजपा में वापसी पर भी वह कोई सीधा जवाब देने से बचते रहे।
DATE-13 JULY 2022
PENNDE BY- NISHI BHATIA