Haldwani News: सड़कों पर गड्ढे देख चढ़ा सीएम धामी का पारा, बैठक कर अधिकारियों को लगाई फटकार

By New31 Uttarakhand

Haldwani News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में मंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करें।


सीएम पुष्कर सिंह धामी सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में सड़कों के गड्ढों को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि मैं आज खटीमा से हल्द्वानी तक सड़क मार्ग से आया हूं। जगह-जगह गड्ढों से जूझना पड़ा। मुख्यमंत्री ने अफसरों से दो टूक कहा कि उनके अगले दौरे से पहले सड़कें गड्ढामुक्त नहीं की गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में मंडल स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करें। किसी भी सूरत में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने जगदंबा नगर सड़क और एसबीआई से मुखानी तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने दोनों योजनाओं से संबंधित जानकारी दी।

सीएम ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर फीड बैक लिया। इसमें सरकारी कामकाज की स्थिति से लेकर समस्याओं और मांगों पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में खराब सड़क से लेकर खनिज की अलग-अलग रायल्टी का मुद्दा और दिक्कतों को कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष रखा।

बताया कि खनिज की रायल्टी अलग-अलग है। इस वजह से खनन कारोबारी खनिज निकासी के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। खनिज निकासी से हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नशे की समस्या उठाई और कहा कि यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि जल जीवन मिशन की योजना बेहतर है, अगर इसे पूरी तरह लागू कर दिया जाए तो जलसंकट दूर हो सकता है।

बैठक में लावारिस पशुओं का मामला और दिक्कतों का मामला भी उठा। एक कार्यकर्ता ने इसके लिए गौशाला बनाने की मांग की है। बेतालघाट में पेयजल की समस्या भी सीएम के समक्ष रखी गई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला अध्यक्ष बेला तोलिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, हेमंत द्विवेदी, मजहर नईम नवाब, पान सिंह मेवाड़ी, बसंत सनवाल, समीर आर्या, प्रमोद तोलिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.