बता दें की उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि से रबी और बागवानी फसलों को 35617 हेक्टेयर भूमि पर नुकसान का आकलन किया गया। इसमें 7403 हेक्टेयर भूमि पर फसलों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है।
वहीं ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून जिले में ज्यादा नुकसान हुआ है। नैनीताल जिले में सब्जी फसलों को 50 प्रतिशत अधिक क्षति पहुंची है।बृहस्पतिवार को कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की।
साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से जिला वार नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्रवाई कर प्रभावित किसानों शीघ्र ही फसलों के नुकसान का मुआवजा दिया जाए।