यहां घास काटने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गुलदार ने उतारा मौत के घाट

By New31 Uttarakhand

बता दें की बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें की मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।

साथ ही आपको बता दें की शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष गांव के पास घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया।घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है।

वहीं विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.