उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए गुड न्यूज, शिक्षा विभाग में खुला भर्तियों का रास्ता

By New31 Uttarakhand

देहरादून: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए है।
शिक्षा विभाग ने सीआरसी और बीआरसी के लिए भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इन पदों पर आउटसोर्स के आधार पर युवाओं को तैनाती दी जाएगी।

भर्ती के माध्यम से सैकड़ों युवा रोजगार हासिल कर सकेंगे, अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। सीआरसी और बीआरसी के लिए होने वाली नियुक्तियां न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर होनी हैं। इसके लिए भारत सरकार की ओर से बजट जारी कर दिया गया है।

बता दें कि पहले शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ही इन पदों पर तैनात किया गया था, लेकिन इससे काम में बेहतरी नहीं आ पाई।
दूसरी जिम्मेदारियों के चलते शिक्षकों पर न सिर्फ काम का बोझ बढ़ा, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी।

इसको लेकर मैनेजमेंट में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कामकाज प्रभावित होने लगा तो करीब 1 साल पहले शिक्षकों से ये जिम्मेदारी वापस ले ली गई। अब इन पदों को आउटसोर्स के आधार पर भरने की तैयारी है।

शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही सीआरसी और बीआरसी के तहत युवाओं की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा। शिक्षा विभाग के इस कदम से जहां शिक्षकों का भार कम होगा, वहीं सैकड़ों युवा रोजगार हासिल कर स्वावलंबी बन सकेंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.