Golden Globe Awards 2023: गोल्डन अवॉर्ड्स में भारत का दमदार आगाज, नाटू-नाटू गाने ने जीता बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का खिताब

By New31 Uttarakhand

लॉस एंजिल्स में आयोजित 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में एस.एस. राजामौली की फिल्म RRRने इतिहास रच दिया है. RRR के गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है, ये पल इंडियन सिनेमा के लिए बेहद खास है. इस उपलब्धि पर फैंस और सेलेब्स खुशी से झूम रहे हैं…वहीं, इतने बड़े मंच पर अपने गाने के लिए अवॉर्ड लेते हुए ‘नाटू नाटू’ के कंपोजर एमएम कीरावानी इमोशनल होते दिखे.

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में भारत ने दमदार अंदाज में आगाज किया है। अवॉर्ड समारोह की शुरुआत के साथ ही भारत ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

खुशी से नम हुईं कंपोजर एमएम कीरावानी की आंखें

नाटू-नाटू के म्यूजिक कम्पोजर एमएम कीरावनी यह खिताब लेते हुए भावुक हो गए… RRR के इस गाने की उपलब्धि के बारे में बात करते हुए साउथ सुपर स्टार चिरंजीवी ने इसे ऐतिहासिक बताया है। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने ये अवॉर्ड लिया। इस बीच वह फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली और बाकी कलाकारों का भी शुक्रिया अदा करते नजर आए हैं।

YOUTUBE
Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.