Ganga Dussehra: हरिद्वार में स्नान के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालु,लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

By New31 Uttarakhand

बता दें की हरिद्वार में गंगा दशहरे पर स्नान के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी व अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन और 16 जोन, 37 सेक्टर में बांटा गया है।

वहीं मेला क्षेत्र में 764 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और चार पीएसी की कंपनी, दो बीडीएस, दो फायर यूनिट, प्लड कंपनी की तैनाती की गई है। एएसपी चार, सीओ- 14, निरीक्षक, एसओ- 17, एसआई-44, एलएसआई 18, एएसआई 37, हेड कांस्टेबल 56, कांस्टेबल 189, एलसी 75, टीआई एक, टीएसआई सात, हेड कांस्टेबल 14, कांस्टेबल 40, प्रशिुक्ष एसआई 135 एवं हेड कांस्टेबल 131, बीडीएस/डॉग स्क्वायड की दो टीम, फायर यूनिट दो, फ्लड़ कंपनी एक प्लाटून, पीएसी चार कंपनी, दो प्लाटून की तैनाती की गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.