आखिरकार काफी सोच विचार और असमंजस के बाद बीजेपी ने अपने नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों का नाम उजागर कर ही दिया। आपको बता दे रविवार रात को आखिर इस राज से पर्दा हट गया की इस बार हल्द्वानी नगर निगम की मेयर सीट के लिए बीजेपी ने पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट को अपना प्रत्याशी चुना है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने हल्द्वानी नगर निगम की मेयर सीट के लिए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी पर इस बार अपना भरोसा दिखाया तो वही काफी समय से बीजेपी ये तय नही कर पा रही थी की हल्द्वानी से किसको टिकट दिया जाए। क्युकी कही न कही बीजेपी के पास ऐसे नाम थे जिनमे से एक को चुनना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो गया था लेकिन अब दोनों पार्टी के प्रत्याशीयो के नाम सामने आ चुके है।
अब देखना ये है की जनता किसको चुनती है क्युकी इस बार हल्द्वानी सीट पर कडा मुकाबला होने वाला है। क्युकी दोनों ही प्रत्याशी MBPG के छात्र और छात्र नेता रह चुके है इतना ही नही बल्कि दोनों मे काफी गहरी मित्रता भी दिखाई देती है अब ये देखना होगा की राजनीति मे या यू कहे की चुनाव के इस जंग मे ये मित्रता कौनसा नया मोड लेती है। वही बात करे बचे हुए निगमों के मेयर लिस्ट की तो बीजेपी ने देहरादून से सौरब थपलियाल, ऋषिकेश से शंभु पासवान, रूड़की से अनिता देवी अग्रवाल और काशीपुर से दीपक बाली को इस जंग मे उतारा है। हालाँकि हल्द्वानी नगर निगम मेयर सीट से कौन जीतेगा ये सबसे बड़ा सवाल है।